हरियाणा में 10 हजार एनएचएम कर्मियों की सेवाएं समाप्त


हरियाणा में 10 हजार एनएचएम कर्मियों की सेवाएं समाप्त

चंडीगढ़, (ट्रिन्यू) हरियाणा सरकार ने आंदोलनरत लगभग 10 हजार एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) कर्मियों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। बीते सप्ताह से सेवा नियम बनाने को लेकर ये कर्मी धरनारत हैं। नोटिस जारी करने के बावजूद अनुबंध कर्मियों के ड्यूटी पर न लौटने से सरकार ने कड़ी कार्रवाई की। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी जिलों में शुक्रवार शाम से सीएमओ ने हड़ताली कर्मियों को 24 घंटे के भीतर ड्यूटी पर लौटने के नोटिस थमाने शुरू किये थे। बावजूद इसके कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं आए। सीएमओ ने रविवार शाम से बर्खास्तगी के पत्र जारी करना शुरू कर दिए। मिशन की निदेशक अमनीत पी. कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

मिशन निदेशक ने बताया कि जिलों में सीएमओ ने आंदोलनरत कर्मियों की सेवाएं समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। चूंकि, प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हो रही हैं, इससे होने वाली किसी भी अप्रिय घटना को सरकार सहन नहीं कर सकती। कर्मियों के हड़ताल पर जाने से कई जगह एंबुलेंस चालक नहीं हैं, तो कहीं डिलीवरी के लिए एएनएम नहींं हैं। ऐसे में सरकार कोई रिस्क नहीं ले सकती। उन्होंने कहा कि अब भी अनुरोध है कि कर्मचारी ड्यूटी पर लौट आएं। अन्यथा, जल्दी नई भर्ती की जाएगी।

हरियाणा एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रेहान रजा ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को लिखित में मानने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने रविवार को अपना मांगपत्र एक बार फिर सरकार को भेज दिया है। उनके सेवा नियम बनाए जाएं, नियमितीकरण के साथ ही नियमित वेतनमान मिले। नियमित स्टाफ समान सुविधाएं दी जाएं। मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment

thanks for your valuable comment

See Also

Education News Haryana topic wise detail.