हरियाणा सरकार द्वारा कुरुक्षेत्र में 6 दिसम्बर से 10 दिसम्बर के बीच अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव

हरियाणा सरकार द्वारा कुरुक्षेत्र में 6 दिसम्बर से 10 दिसम्बर के बीच अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव आयोजित किया जाएगा और महोत्सव में देश के 574 जिलों से गीता के श£ोकों के साथ प्रतिनिधि कुरुक्षेत्र मे
चण्डीगढ़, 1 दिसम्बर - हरियाणा सरकार द्वारा कुरुक्षेत्र में 6 दिसम्बर से 10 दिसम्बर के बीच अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव आयोजित किया जाएगा और महोत्सव में देश के 574 जिलों से गीता के श£ोकों के साथ प्रतिनिधि कुरुक्षेत्र में पहुंचेंगे। ये प्रतिनिधि अपने साथ अपने जिले की मिट्टी लेकर आएंगे, जिससे भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा तैयार की जाएगी। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए कुरुक्षेत्र जिला प्रशासन के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस महोत्सव का उदघाटन राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी 6 दिसम्बर को कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर करेंगे। इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए 23 राज्यों के विभिन्न जिलों से आने वाले 574 प्रतिनिधियों के लिए 18 समन्वयक नियुक्त किये गये हैं। इसके अलावा, महोत्सव हेतु एकल अभियान के तहत राष्ट्रीय महामंत्री श्री माधवेंद्र सिंह को भी नियुक्त किया गया है, जो इन समन्वयकों और प्रतिनिधियों के साथ आपसी तालमेल रखेेंगे। उन्होंने बताया कि महोत्सव को सफल बनाने के लिए 23 राज्यों के लिए नियुक्त किए गये 18 समन्वयकों में असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और त्रिपुरा के लिए श्री कर्णा गोर, बंगाल और सिक्किम के लिए श्री मंगल पांडे, उडीसा के लिए श्री रणजीत कुमार स्वैन, छत्तीसगढ़ के लिए श्री जगदीश सिदर, झारखण्ड के श्री दिलीप महतो, बिहार के लिए श्री संतोष सोले, पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए श्री राघवेंद्रा सैनी, केन्द्रीय उत्तर प्रदेश के लिए श्री ओम प्रकाश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए श्री प्रहलाद प्रसाद को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार, हिमाचल प्रदेश के लिए श्री संसार चन्द, जम्मू एवं कश्मीर तथा पंजाब के लिए श्री नीरज ठाकुर, राजस्थान और हरियाणा के लिए श्री दिनेश पंवार, पश्चिमी मध्य प्रदेश के लिए श्री दिलीप वाडिवा, पूर्वी मध्य प्रदेश के लिए श्री चंद्रभान सोनी, महाराष्ट्र और गुजरात के लिए श्री तुलसी राम गेदम, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के लिए श्री के राघवेंद्र, कर्नाटक के लिए श्री अद्रीसैय्या, तमिलनाडू और केरल के लिए श्री काली दासन को नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि यह समन्वयक इन राज्यों से आने वाले प्रतिभागियों से तालमेल बनाएंगे और अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव से सम्बन्धित सभी जानकारियां उन्हें उपलब्ध करवाएंगे।
Geeta Jyanti address

No comments:

Post a Comment

thanks for your valuable comment

See Also

Education News Haryana topic wise detail.